केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने केन्या के वरिष्ठ लोक सेवकों के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत साझा अनुभवों के कारण भारत और केन्या के बीच ऐतिहासिक संबंधों का प्रभाव राजनीतिक और प्रशासनिक संरचनाओं पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक सिद्धांतों, पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. सिंह ने समुद्री चुनौतियों और विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं का भी उल्लेख किया और इनके सतत समाधान पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र ने एशिया और अफ्रीका के पांच हजार से अधिक लोक सेवकों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने केन्या के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Site Admin | जनवरी 16, 2025 7:57 पूर्वाह्न
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने केन्या के वरिष्ठ लोक सेवकों के साथ बातचीत की