नवम्बर 27, 2025 10:06 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई प्रसारण सेवा और मालवी बोली में बुलेटिन का शुभारंभ

 

मध्य प्रदेश में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्‍त रूप से नई प्रसारण सेवा और मालवी बोली में बुलेटिन का शुभारंभ किया। इस मौके पर आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन भी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में नए बने आकाशवाणी केन्‍द्र से कल रेडियो प्रसारण शुरू हो गए। श्रोता पहली बार मालवी बोली में खबरें सुन पाएंगे – यह इलाके की भाषा और संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि आकाशवाणी का उज्जैन केन्‍द्र मालवी बोली और इलाके की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही उज्जैन के लोग अपने शहर से आकाशवाणी के कार्यक्रम सुनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सुनने वालों का यह पुराना सपना अब पूरा हो गया है।

उज्जैन केन्‍द्र से मालवी बोली में खबरें प्रत्‍येक दिन शाम 7 बजकर 20 मिनट पर प्रसारित की जाएंगी। श्रोता एफएम 102 दशमलव 5 मैगा हार्ट्ज़ पर खबरें पर सुन सकते हैं।