नवम्बर 6, 2025 5:56 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने श्रीलंका के विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा से की मुलाकात

 

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज नई दिल्ली में श्रीलंका के विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुलाकात उन्हें बताया कि भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर कैसे काम करती है और उसकी जन-प्रधान नीतियों से भारत की विकास यात्रा को दिशा मिल रही है। उन्होंने इस बात पर  भी सार्थक चर्चा की कि राजनीतिक दल नागरिकों की बेहतर सेवा कैसे कर सकते हैं।

 

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यह भी बताया कि पार्टी और सरकार के बीच समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से लागू करना कैसे संभव होता है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका ने हमेशा एक-दूसरे का घनिष्ठ पड़ोसी के रूप में समर्थन किया है और दोनों देशों की प्रगति और विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।