केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत नई दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। श्री नड्डा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने भारत और ब्रिटेन के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने तथा तकनीक की सहायता से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के भारत के प्रयासों पर चर्चा की।
उन्होंने भाजपा के मज़बूत संगठनात्मक ढांचे, हर स्तर पर लोगों से उसके गहरे जुड़ाव और विकास लक्षित शासन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता के बारे में भी जानकारी साझा की। श्री नड्डा ने श्री सुनक और उनके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।