मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 5, 2024 8:24 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने युवाओं से सशक्त और आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया

केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने युवाओं से सशक्त और आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया है। श्री सिंह ने आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार में विकसित भारत-2047 विषय पर युवा कनेक्ट कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया और उन्हें देश के नवनिर्माण के लिए प्रेरित किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के युवाओं के क्षमता निर्माण के लिए लगातार पहल हो रहे हैं, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सके और युवा इसमें सकारात्मक दायित्व निभा सकें।