जनवरी 31, 2026 6:08 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने त्र्यंबकेश्वर में प्रशासनिक भवन और दर्शन कतार मंडप का उद्घाटन किया

    संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में प्रशासनिक भवन और दर्शन कतार मंडप का उद्घाटन किया। इसका निर्माण निवृत्तिनाथ महाराज आश्रम में पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के अंतर्गत किया गया है।

    संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने कहा कि आगामी कुंभ मेले को देखते हुए नासिक और त्र्यंबकेश्वर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं और सभी परियोजनाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से भक्तों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सड़कों, पीने के पानी, स्वच्छता और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जाएगा। कुंभ मेले के दौरान लाखों भक्तों के आने के कारण, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की प्राथमिकता है।

    उद्घाटन समारोह में राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, पूर्व सांसद हेमंत गोडसे, स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।