केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मंत्री ने कहा कि उनकी बातचीत भारत-भूटान मित्रता की गहराई और दोनों देशों के मूल्यों को दशार्ती है। श्री रिजिजू ने आगे कहा कि पवित्र बुद्ध अवशेषों के लिए भूटान का सम्मान दोनों देशों के लोगों के बीच सद्भाव और जुड़ाव को बढ़ावा देता है।
श्री रिजिजू आज भूटान पहुँचे। वे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वापसी के सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इन अपशेषों को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए हिमालयी देश में लाया गया था। भारत से लाए गए अवशेषों को भूटान द्वारा आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के दौरान एक विशेष हॉल में रखा गया था।