मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 8:02 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की समीक्षा की

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कल अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र से संगठन में जुड़ने का अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।

इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर प्रवास के दौरान कल शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी के साथ नालंदा परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में आना चाहिए। श्री नड्डा ने कहा कि प्रोफेशनल लोगों के राजनीति में आने से शुचिता की सोच को बढ़ावा मिलता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला