इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमरीकी राजदूत सर्गियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कार्यनीतिक संबंध मजबूत करने पर विचार किया। विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण और समायोजी आपूर्ति श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित किया गया।
श्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में अमरीका की मजबूत भागीदारी की प्रतीक्षा है।