केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोरखपुर-इज्ज़त नगर एक्सप्रेस को झण्डी दिखाकर रवाना किया। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इज्ज़त नगर स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि इस ट्रेन से बरेली से पीलीभीत और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा और इन क्षेत्रों के बीच सम्पर्क बढेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का रेल बजट करीब 18 गुणा बढ़ा दिया गया है और रेल विकास के लिए यह 18 हजार चार सौ 58 करोड़ तक पहुंच गया है।
केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि ग्यारह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश का रेल बजट मात्र एक हजार एक सौ नौ करोड़ रुपए था। रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन कार्यक्रम के अंतर्गत इस समय 157 रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास का काम चल रहा है।