इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कई तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए गए।
श्री वैष्णव ने आज सुबह समिट का दौरा करते हुए कहा कि युवाओं में एआई समिट को लेकर बड़ा उत्साह है। उन्होंने कांग्रेस कार्य़कर्ताओं के समिट स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में कल हंगामा करने पर कहा कि लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक बताया।
श्री वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक स्तर बहुत गिर गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवा विऱोधी पार्टी है औऱ नए नवाचार नहीं चाहती।