संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए 57वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 के पुरस्कारों का वितरण किया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यमुना विहार सी ब्लॉक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय नम्बर-1 को संसदीय शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि कुछ पद लैंगिक समानता से परे होते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए संसद में एक प्रगतिशील बदलाव अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के पद पर चाहे महिला हो या पुरूष सभी उन्हें अध्यक्ष महोदय कह कर ही संबोधित करते हैं।
संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा पिछले 59 वर्षो से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।