अक्टूबर 13, 2024 9:06 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गया से खुलकर कोडरमा के रास्ते मुंबई जाने वाली गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गया से खुलकर कोडरमा के रास्ते मुंबई जाने वाली गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस त्योहारी सीजन में रेल मंत्रालय ने यहाँ के लोगों को इस ट्रेन के रूप में खास सौगात दी है।

 

इस मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव और धनबाद रेल मंडल के डीआरएम समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

उधर साहिबगंज जिले के राजमहल से तीनपहाड़ के बीच चलनेवाली टीआर पैसेंजर ट्रेन का आज से स्थानीय मुरलीहॉल्ट स्टेशन पर भी ठहराव शुरू हो गया। राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने ठहराव के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला