फ़रवरी 17, 2026 1:17 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ‘इनोवेशन टू इम्पैक्ट – स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में एआई एक प्रमुख गेमचेन्‍जर’ विषय पर गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत में स्वास्थ्य सेवा में एआई के लिए रणनीति  की शुरुआत की घोषणा की। यह राष्ट्रीय मार्गदर्शन ढांचा राज्यों, नियामकों और निजी कार्यक्रमों में एआई को जिम्मेदारीपूर्वक अपनाने में सहयोग देगा।

नई दिल्ली में आयोजित ‘इनोवेशन टू इम्पैक्ट – स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में एआई एक प्रमुख गेमचेन्‍जर’ विषय पर गोलमेज सम्मेलन में सुश्री पटेल ने कहा कि इस पहल का बृहस्‍पतिवार को एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान उदघाटन किया जाएगा।

केंन्‍द्रीय मंत्री ने स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में जिम्‍मेदार और समावेशी ए आई तकनीक अपनाने की देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण पर बल देते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत के लिए एआई सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नहीं बल्कि विकसित भारत के लिए सर्व-समावेशी, न्‍यायसंगत और विश्‍वसनीय स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदान करती है।

 सुश्री पटेल ने कहा कि भारत में पूरे स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में ए आई का उपयोग हो रहा है जिसमें रोगों की जांच, पहचान और निदान प्रक्रिया शामिल है।