केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक -सिडबी को पांच हजार करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे लगभग 25 लाख 74 हजार से अधिक नए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पांच हजार करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी के निवेश के बाद, वित्तीय सहायता प्राप्त सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की संख्या वित्त वर्ष 2025 के 76 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 के अंत तक एक करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।
30 सितंबर 2025 तक उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार छह करोड़ नब्बे लाख लघु और मध्यम उद्यमों द्वारा 30 करोड 16 लाख रोजगार सृजित किए गए हैं। इस आधार पर वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक एक करोड़ 12 लाख रोजगार सृजन और 25 लाख 74 हजार से अधिक नए लघु और मध्यम उद्यम लाभार्थियों के जुड़ने का अनुमान है।