केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह बजट विकास के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष के बजट में शिक्षा के लिए आवंटन पिछले बजट की तुलना में 8.27 प्रतिशत बढ़ाया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि यह वृद्धि शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
News On AIR | फ़रवरी 1, 2026 4:01 अपराह्न
केन्द्रीय बजट 2026-27 से शिक्षा और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान