फ़रवरी 1, 2026 5:09 अपराह्न

printer

केन्द्रीय बजट 2026-27 युवाओं को सशक्त बनाने वाला है: युवा और खेल मंत्री मनसुख मांडविया

युवा और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज केंद्रीय बजट को युवाओं को सशक्त बनाने वाला बजट बताया है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में युवा और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करेगा, खेल अवसंरचना में सुधार करेगा।

युवा और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि बजट खेलो इंडिया पहल के माध्यम से देश में एक मजबूत और दीर्घकालिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट से सरकार भारत को खेल सामग्री निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित करेगी।