केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि यह बजट सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर है।
दिल्ली में बजट के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बजट का उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य को समान महत्व दिया गया है, विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से भारत मुख्य रूप से संरचनात्मक सुधारों के साथ एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो जारी रहेगा।