केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत के निर्माण के लिए एक मजबूत आधार बताया है। नई दिल्ली में संवाददाताअें से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और सेमीकंडक्टर विनिर्माण पर महत्वपूर्ण जोर दिया गया है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि आईटी सेवाओं के लिए उल्लेखनीय सरलीकरण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में डेटा सेंटर देश की प्रमुख शक्ति बनेंगे। ये दुनिया को नई सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ भारत में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खोलेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 1, 2026 3:34 अपराह्न
केन्द्रीय बजट 2026-27 देश के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत आधार: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव