भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि इसे कर्तव्य और उत्तरदायित्व की भावना से तैयार किया गया है।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नबीन ने कहा कि यह युवा-केंद्रित बजट है और इसमें बुनियादी ढांचे के विकास, विनिर्माण इकाइयों को बढ़ावा देने और नए रोजगार सृजित करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।