फ़रवरी 1, 2026 11:58 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह ने तटरक्षक बल के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने भारतीय तटरक्षक बल के स्‍थापना दिवस पर बहादुरकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि समुद्र में भारतीय तटरक्षक बलों की शां‍त चौकसी, उनके दृढ साहस और कर्तव्‍य के प्रति उनकी अटूट वचनबद्धता हर दिन देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्‍चित करती है। गृह मंत्री ने राष्‍ट्र की सेवा में बलिदान करने वाले शहीदों को भी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राष्‍ट्र की तटीय सुरक्षा, समुद्री आपदा के दौरान राहत अभियान, जीवन की रक्षा और समुद्री पर्यावरण के संरक्षण के प्रति भारतीय तटरक्षक बलों का योगदान  अतुलनीय है