नवम्बर 9, 2025 12:16 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्‍तराखंड के स्‍थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्‍तराखंड के स्‍थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि आध्‍यात्मिक विरासत, सांस्‍कृतिक वैभव और प्राकृतिक सौंदर्य से भरी यह पावन भूमि समूचे राष्‍ट्र के लिए आस्‍था का केन्‍द्र है। श्री शाह ने राज्‍य के योगदान की सराहना की और कामना की कि राज्य और अधिक गति और मजबूती प्राप्त करे।

   

उत्‍तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अन्‍य मंत्रियों ने भी राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला