मार्च 16, 2026 10:50 पूर्वाह्न

printer

केन्‍द्रीय गृह अमित शाह ने मतुआ धर्म मेला के अवसर पर मतुआ समुदाय को दी बधाई

केन्‍द्रीय गृह अमित शाह ने मतुआ धर्म मेला के अवसर पर मतुआ समुदाय को बधाई दी है। समाज को भक्ति, समर्पण, समानता और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने वाले श्री हरिचन्‍द ठाकुर की 215वीं जयंती पर यह मेला आयाजित होता है। श्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हरिचन्‍द ठाकुर की शिक्षाएं आज हमारे नैतिक मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त कि पश्चिम बंगाल के उत्‍तरी 24 परगना में आयोज‍ित हो रहे मतुआ धर्म मेले से इन स‍िद्धांतों के लिए समाज की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।