जनवरी 13, 2026 9:12 पूर्वाह्न

printer

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह तीन दिन के दौरे पर जाएंगे गुजरात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह पूरे राज्य में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और उत्तरायण उत्सव में भाग लेंगे।

    केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज गांधीनगर में कला और वाणिज्य महाविद्यालय में नवनिर्मित खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे।  गृहमंत्री इसके बाद, पेठापुर में राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत बीएसएल-4 जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र का शिलान्‍यास करेंगे। श्री शाह अहमदाबाद के सनाथल में वैश्विक उत्कृष्टता की फार्मास्युटिकल अकादमी की आधारशिला रखेंगे। गृहमंत्री आणंद में चारोतर विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और संतराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

    उत्तरायण के अवसर पर कल केंद्रीय गृहमंत्री शाह अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। वे बाद में अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ पतंग उत्सव में भी शामिल होंगे। दौरे के अंतिम दिन, गृहमंत्री अहमदाबाद में ‘आदि शंकराचार्य समग्र ग्रंथावली’ के विमोचन समारोह में भाग लेंगे। इसे सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट ने प्रकाशित किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला