सितम्बर 26, 2025 5:21 अपराह्न

printer

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने का किया आग्रह

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में बदलाव का आह्वान किया। कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने का आग्रह किया।

 

इस दुर्गा पूजा पंडाल में लेज़र शो के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम को दर्शाया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्गा पूजा उत्सव का उद्घाटन करने के लिए वहां गए हुए हैं। अपने भाषण में, उन्होंने राज्य के भविष्य के बारे में बात करते हुए कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर का ज़िक्र किया। गृहमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में बारिश से संबंधित घटनाओं में बिजली का करंट लगने से मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला