सितम्बर 17, 2025 8:37 पूर्वाह्न

printer

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर नई दिल्‍ली के त्‍यागराज स्‍टेडियम में 15 विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर नई दिल्‍ली के त्‍यागराज स्‍टेडियम में 15 विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इनमें अस्‍पताल खंड, एक सौ एक आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर, 150 डायलिसिस केन्‍द्र, पुलिस के लिए 75 ड्रोन व्‍यवस्‍था और कचरे से ऊर्जा उत्‍पन्‍न करने के दो संयंत्रों की आधारशिला रखना शामिल है। यह विकास परियोजनाएं दिल्‍ली सरकार की ओर से 15 दिन के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शुरू की जाएंगी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्‍मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आज से प्रारंभ यह अभियान दो अक्‍तूबर तक महात्‍मा गांधी और लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती के अवसर तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला