जुलाई 17, 2025 8:21 अपराह्न

printer

केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए भारत की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की

केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में स्थान पाने के लिए भारत की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। नई दिल्ली में खेलो भारत सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा कि खेल एक जन आंदोलन है और सभी के मिलकर काम करने पर ही इसके लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल एकजुट शक्ति ही भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बना सकती है। डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी खेलों के मामले में एकजुट शक्ति में विश्वास करते हैं।

    खेलो भारत सम्मेलन में भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय पैरालंपिक समिति, राष्ट्रीय खेल महासंघ, प्रमुख खेल संस्थान, प्रमुख व्‍यापारिक घरानों और भारतीय खेल जगत की वरिष्ठ हस्तियों के प्रमुख हितधारक एकत्र हुए।

    खेलो भारत सम्‍मेलन में खेलो भारत नीति 2025 में शामिल कई प्रमुख स्तंभों को शामिल किया गया। इनमें सुशासन के महत्व और आगामी राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसे 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला