दिसम्बर 29, 2025 8:47 पूर्वाह्न

printer

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड में राज्य स्तरीय किसान दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड के चमोली ज़िले के गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कल राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों के साथ सीधे संवाद का मंच बनेगा।

 

राज्‍य के 95 विकास खण्‍डों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। श्री जोशी ने कहा कि किसानों से संबधित मुद्दों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए राज्य सरकार ने हर महीने के दूसरे बृहस्पतिवार को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज इस पहल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।