मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 30, 2024 7:57 पूर्वाह्न

printer

केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा- कपड़ा उद्योग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि

केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा है कि कपड़ा उद्योग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कल नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बताया कि सरकार की समर्थ योजना (कपड़ा क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) से 3 लाख 60 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। यह पहल कपड़ा उद्योग में रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

 

 

श्री मार्गेरिटा ने बताया कि इस योजना में 88 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। कपड़ा क्षेत्र, कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है, जो इस समय साढे चार करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है। वर्ष 2030 तक 10 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 2 लाख करोड़ रूपये के परिव्यय से पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू की गई है, इसका उद्देश्‍य एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है। उन्‍होंने समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में एकजुट करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला