जून 2, 2024 8:33 अपराह्न

printer

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने आज अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन-पूजन किया

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने आज अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन-पूजन किया। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेष में जितनी बिजली की आवष्यकता है वह दी जा रही है, जरूरत पड़ने पर, और बिजली राज्य को दी जायेगी। भाजपा नेता और ऊर्जा मंत्री ने मतदान के बाद आये एग्जिट पोल को लेकर इंडिया गठबंधन पर जमकर निषाना साधा। उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल के आते ही विपक्षी गठबंधन की आवाज धीमी हो गई है। एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। चुनाव नतीजे आने के बाद यह गठबंधन बिखर जायेगा।