अक्टूबर 28, 2024 2:03 अपराह्न

printer

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी आज दर्ज कर रहे हैं नामांकन पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने केदारनाथ सीट से आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में इस बारे में जानकारी दी। इसी के साथ भाजपा-कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों की ओर से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक मनोज रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आज आज नामांकन कर रहे हैं। आशा नौटियाल वर्तमान में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष और बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश सह संयोजक है। इससे पहले 2002 और 2007 में केदारनाथ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुई थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा सीट से मनोज रावत पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहली बार मनोज रावत को अपना प्रत्याशी बनाया था और मनोज रावत ने इस सीट पर जीत हासिल की। हालांकि वर्ष 2022 में मनोज रावत को इस विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ और वे तीसरे स्थान पर रहे। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला