रूद्रप्रयाग जिले में आज सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से तीन तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो व्यक्ति महाराष्ट्र के हैं, जबकि एक स्थानीय निवासी है। ये सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल के दल ने राहत और बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।
Site Admin | जुलाई 21, 2024 7:29 अपराह्न
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत
