केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की मौजूदगी में 1 सौ 73 पोलिंग बूथों के लिए 191 पोलिंग पार्टियों का दूसरे चरण का रेंडमाईजेशन किया गया। साथ ही पोस्टल बैलेट के लिए तैनात किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर का भी पहले चरण का रेंडमाईंजेशन हुआ। उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 191 पोलिंग पार्टियां गठित की हैं। पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उप चुनाव में कुल 764 अधिकारियों और कर्मचरियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 4 जोनल, 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 36 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं।