अप्रैल 7, 2024 2:11 अपराह्न

printer

केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने एक दिन का उपवास किया

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के विरोध में एक दिन का सामूहिक उपवास आयोजित किया है। पार्टी नेता संजय सिंह, आतिशी और गोपाल राय ने आज सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर उपवास शुरू किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब नीति घोटाले में सभी प्रमाण और बयान मनगढ़ंत हैं। पार्टी ने केंद्र पर सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी की नेता बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय है।