मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2024 5:15 अपराह्न

printer

आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया

 

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि न्यायालय ने संविधान में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आशा की किरण दी है। पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत सच्चाई की जीत है।

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी न्‍यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी न्याय मिलेगा।

    इस बीच, भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने श्री केजरीवाल को केवल चुनाव के लिए जमानत दी गई है। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल को 1 जून के बाद वापस जेल जाना होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला