केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के दौरान किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को समय पर पूरा करने के लिए रिकॉर्ड स्तर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरकों की अनुमानित राष्ट्रीय आवश्यकता लगभग 152.5 करोड़ बोरियों के मुकाबले सरकार ने लगभग 176.79 करोड़ बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की। मंत्रालय ने कहा कि यह अतिरिक्त उपलब्धता किसानों को सहयोग देने और देश भर में निर्बाध कृषि गतिविधियों को बनाए रखने में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 7:16 पूर्वाह्न
केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की