जनवरी 13, 2026 7:37 पूर्वाह्न

printer

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के तहत राष्ट्रीय खेल निकाय नियम, 2026 अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्रशासन -राष्ट्रीय खेल निकाय नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। ये नियम उत्कृष्ट प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को शामिल करने, आम सभा और कार्यकारी समिति की संरचना, चुनाव प्रक्रिया और राष्ट्रीय खेल निकायों तथा क्षेत्रीय खेल संघों के सदस्यों के लिए अयोग्यता मानदंडों के लिए अवसंरचना प्रदान करते हैं।