केंद्र सरकार ने रांची में ई.एस.आई.सी के जरिए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने नयी दिल्ली में इसकी घोषणा की। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर केंद्र ने यह मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद संजय सेठ ने मनसुख मांडवीय से मुलाकात कर रांची में ईएसआईसी के अस्पताल को बड़ा रूप देने की जरूरत बतायी थी।
Site Admin | अक्टूबर 10, 2024 4:28 अपराह्न
केंद्र सरकार ने रांची में ई.एस.आई.सी के जरिए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया