नवम्बर 7, 2024 8:17 अपराह्न | Mines

printer

केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण आठ खनिज खंडों की नीलामी पूरी कर ली है

केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण आठ खनिज खंडों की नीलामी पूरी कर ली है। ये ब्लॉक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में हैं। इनमें फॉस्फेट, ग्रेफाइट और वैनेडियम जैसे खनिजों के भंडार हैं। ये खनिज उच्च तकनीक और हरित ऊर्जा की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं। खान मंत्रालय ने कहा है कि यह उपलब्धि खनिज सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्रालय ने कहा कि इससे देश के सतत औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मंत्रालय ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में यह एक आवश्‍यक कदम है। इससे भारत को वैश्विक खनिज अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धी  के रूप में स्थापित करने में सहायता मिलेगी।