अगस्त 12, 2025 1:18 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4.12 करोड़ आवास आवंटित किये

 

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 4 करोड़ 12 लाख आवास आवंटित किये हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखऱ पेम्मासानी ने कहा है कि 2 करोड़ 90 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय हिस्से के रूप में 2 लाख 17 हजार करोड़ रूपये प्रदान किये हैं, जबकि यूपीए सरकार के दौरान केवल 66 हजार करोड़ रुपये दिये गये थे।