केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में निर्भया कोष में तीन हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने देश में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्भया कोष की स्थापना की है। मंत्री ने बताया कि निर्भया कोष के अन्तर्गत महिला और बाल विकास मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है।
Site Admin | दिसम्बर 10, 2025 4:59 अपराह्न
केंद्र सरकार ने पाँच वर्षों में निर्भया कोष के लिए 3,300 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए