मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 9:27 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति अरुण पल्ली की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने आज न्यायमूर्ति अरुण पल्ली की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में केन्‍द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने न्यायमूर्ति अरुण पल्ली की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी है। राष्ट्रपति ने सर्वोच्‍य न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पल्ली को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला