केंद्र सरकार ने धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन किया है। देशभर के 500 और झारखंड के 34 प्रखंडों में धनबाद जिले से एकमात्र गोविंदपुर प्रखंड का चयन किया गया है। इसके तहत नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और शासन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने 5 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। बता दें कि बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गोविंदपुर प्रखंड का पैमाना राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर से काफी नीचे है।
News On AIR | सितम्बर 3, 2023 8:21 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi
केंद्र सरकार ने धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन किया