दिसम्बर 20, 2024 9:48 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में महिलाओं और बालिकाओं के लिए 3.27 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में महिलाओं और बालिकाओं के लिए तीन दशमलव 27 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह पिछले वित्त वर्ष के आवंटन से 37 प्रतिशत अधिक है। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में लैंगिक बजट का हिस्सा चालू वित्त वर्ष में 2023-24 के पांच दशमलव तीन प्रतिशत से बढ़ाकर छह दशमलव आठ प्रतिशत किया गया है, जो स्थापना के बाद से अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है।