केंद्र सरकार के अधिकारियों के एक अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में चक्रवात रेमल के कारण ओलावृष्टि, तूफान और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
दल ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने अचानक आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुई कृषि भूमि और नदी तटों का भी निरीक्षण किया।
इन प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय दल ने कल थौबल और बिष्णुपुर जिले का दौरा किया था।