जून 16, 2024 3:35 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकताः रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि आम लोगों तक केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री सेठ कल  सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन के बाद कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इससे पहले रंगामाटी पहुंचने पर पहले से मौजूद भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-माला के साथ उनका स्वागत किया।