अक्टूबर 6, 2024 9:53 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध करना है: शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में जनजातीय किसानों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध करना है। श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ड्रोन दीदी और लखपति दीदी के अभियान से जोड़कर महिलाओं की आमदनी बढ़ाने और उन्हें सशक्त करने की कोशिश कर रही है।