जनवरी 24, 2025 8:32 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार का उद्देश्‍य वंचितों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में दिए गए अधिकारों को सुरक्षित करना है: प्रल्‍हाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने आज कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्‍य वंचितों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में दिए गए अधिकारों को सुरक्षित करना है। केंद्रीय मंत्री केरल के तिरूअनंतपुरम में संविधान गौरव दिवस पर आयोजित एक सेमिनार का उदघाटन कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि संविधान के मूल्‍यों के संरक्षण और इनके संबंध में जागरूकता फैलाने की आवश्‍यकता है।