पंचायतों में सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत केंद्र ने उत्तराखंड के लिए 201 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का प्रयोग राज्य की पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने धनराशि स्वीकृत करने पर केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री का आभार जताया है।