केंद्र ने इस्राएल-अमरीका द्वारा ईरान पर हमलों के मद्देनजर भारत में संभावित हिंसा को लेकर राज्यों को चेतावनी जारी की गई है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर भड़काऊ भाषण देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान करने को कहा है। पत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने से बचने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने और कार्रवाई को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
News On AIR | मार्च 2, 2026 2:37 अपराह्न
केंद्र ने इज़राइल-अमरीका द्वारा ईरान पर हमलों के मद्देनजर भारत में संभावित हिंसा को लेकर चेतावनी जारी की